फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   heritage city meeting in mathura

15.48 करोड़ के विकास कार्यों पर लगी मुहर

Thu, 17 Dec 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 17 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
heritage city meeting in mathura
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण शहरी क्षेत्र में अवस्थापना संबंधी कार्यों पर 15.48 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। यह कार्य मथुरा-वृंदावन शहरी क्षेत्र के साथ फरह, छाता और गोवर्धन क्षेत्र में किए जाएंगे।
विज्ञापन


अवस्थापना निधि से प्रस्तावित कार्यों की सूची पर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और कमिश्नर ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसमें गोवर्धन क्षेत्र में करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कार्यों में गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग में चार बायो टायलेट, कच्चे परिक्रमा मार्ग में पौधरोपण, कई प्रमुख मार्ग और स्थानों पर एलईडी, सड़क निर्माण, मरम्मत शामिल है।
विज्ञापन


मथुरा क्षेत्र में करीब 12 करोड़ के कार्यों को अनुमति प्रदान की गई है। इसमें लक्ष्मीनगर तिराहा का सुंदरीकरण, गोकुल बैराज-औरंगाबाद तिराहे का चौड़ीकरण, साइकिल ट्रैक, कई प्रमुख मार्गों में प्रकाश व्यवस्था, राइफल क्लब परिसर में टेनिस कोर्ट, डैंपियर नगर के पार्क, मुक्तिकाशीय रंगमंच के निकट पार्किंग सहित विभिन्न कालोनियों की सड़क का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छाता में कस्तूरबा गांधी विद्यालय और फरह में पौधरोपण पर 89 लाख रुपये खर्च होंगे। वृंदावन में छटीकरा मार्ग, मथुरा-वृंदावन रोड से रेलवे ओवर ब्रिज रोड तिराहा और वृंदावन शोध संस्थान में पार्क डेवलपमेंट पर करीब 50 लाख खर्च किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed