{"_id":"866c3cb3d214a38cb81e2bdf12109ca4","slug":"hepetitise-patients-in-kosikalan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद अधूरे इंतजाम के साथ पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद अधूरे इंतजाम के साथ पहुंची टीम
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/कोसीकलां
Updated Fri, 15 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बरहाना में 96 लोगों को हेपेटाइटिस की खबर के तीन दिन बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम आधी-अधूरी व्यवस्थाओं के साथ गांव पहुंची। टीम ने 60 लोगों के रक्त के नमूने लिए। टीम में कोई पैथोलॉजिस्ट नहीं था। इससे ग्रामीणों में रोष है।
आगरा के सिनर्जी प्लस हास्पिटल की ओर से बरहाना में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 222 ग्रामीणों की जांच की गई थी। इसमें से 96 लोगों में हेपेटाइटिस पाजिटिव पाया गया था। इसके बाद से गांव के लोग घबराए हुए हैं। तीन दिन बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम करीब दो बजे गांव में पहुंची। कोसी स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक डा. स्वतंत्र सक्सेना के निर्देशन में बिना पैथोलॉजिस्ट की टीम में प्रमोद कुमार, दयाल एलटी, बल्लो, संजय आईएफटी गांव पहंचे, जहां टीम ने 96 पॉजिटिव पाए गए मरीजों में से वहां मौजूद 60 लोगों के रक्त के नमूने लिए।
ग्रामीणों का आरोप है कि टीम के पास रक्त जांच के लिए ले जाने के लिए पर्याप्त साधन भी नहीं थे। कोसी स्वास्थ्य केंद्र से कैरियर बाक्स मंगाकर रक्त के नमूने आगरा भेजे गए। डा. स्वतंत्र सक्सेना ने बताया कि ग्रामीणों के रक्त की जांच रिपोर्ट दो दिन में आ जाएगी।
विज्ञापन
वही अन्य ग्रामीणों ने दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव के निजी अस्पतालों में जांच कराने के लिए गए हुए हैं। ग्रामीण क्रास जांच कराकर सच्चाई का पता करने में लगे हैं। भाजपा नेता रघुवर सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने ग्रामीणों को तत्काल उपचार दिलाने की मांग की।