फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hemendra claimed to have given Rs 50 lakh to Satish and Rajiv

Mathura News: सतीश और राजीव पर 50 लाख होने का दावा करते थे हेमेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Hemendra claimed to have given Rs 50 lakh to Satish and Rajiv
मथुरा। व्यापारी नेता हत्याकांड में शुक्रवार को नया खुलासा हुआ है। हत्या के आरोप में पकडे़ गए यादव भाइयों ने खुलासा किया है कि हेमेंद्र गर्ग बृजवासी मिठाई विक्रेता राजीव और सतीश पर 50 लाख रुपये होने का दावा करते थे। इसको लेकर ही वह लगातार शिकायत कर रहे थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि व्यापारी नेता की हत्या में पकड़े गए मिठाई विक्रेता राजन यादव और योगेश यादव ने बताया कि 2018 में उन्होंने सतीश ब्रजवासी मिठाई वाले से 1016 गज जमीन 3.50 लाख रुपये में खरीदी थी। पूर्व में यह जमीन 5-6 लोगों के नाम थी। नगर निगम ने जब मोक्ष धाम के मार्ग को चौड़ा किया तो हेमेंद्र गर्ग का नगर निगम से विवाद हुआ। इसी दौरान राजन और योगेश की मुलाकात हेमेंद्र गर्ग से हुई। दिसंबर 2024 में जब मोक्षधाम का गेट बना है। इसके बाद उन्होंने अपनी जमीन में दुकानों का निर्माण कराना शुरू कर दिया। हेमेंद्र गर्ग का 50 लाख रुपये को लेकर सतीश चंद अग्रवाल और राजीव अग्रवाल (बृजवासी मिठाई वाले) से विवाद था।
विज्ञापन

बृजवासी मिठाई वालों से जमीन उन्होंने खरीद ली। तभी से हेमेंद्र गर्ग उनकी जमीन में गलत निर्माण, सड़क पर अतिक्रमण को लेकर शिकायत करने लगे। हेमेंद्र गर्ग ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी समेत कई विभागों में शिकायती पत्र दिए। आए दिन किसी न किसी विभाग की टीम उनकी जमीन की नाप जोख के लिए आती। इससे कार्य प्रभावित हो रहा था आए दिन होने वाली शिकायतों से परेशान होकर ही उन्होंने खोखा स्वामी को हेमेंद्र गर्ग को सबक सिखाने के लिए तैयार किया। चूंकि राकेश जोशी उनके यहां निर्माण कार्य की देखरेख करता था, इसलिए वह भी आए दिन आने वाली अधिकारियों की टीम और नापतोल से परेशान था। इसलिए वह आसानी से हेमेंद्र गर्ग को सबक सिखाने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव अग्रवाल ब्रजवासी ने बताया कि 2012 को जमीन खरीदी और 2018 को राजन और योगेश को जमीन बेच दी। हेमेंद्र गर्ग का उनसे कोई विवाद नहीं था। यदि पैसे को लेकर कोई विवाद होता तो वह तगादा करते। समाज में कई लोग ऐसे हैं जो उनके और हेमेंद्र गर्ग के संपर्क में हैं। हत्या के आरोप में पकड़े गए यादव भाई स्वयं को बचाने और हमें फंसाने के लिए पुलिस को ऐसा बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed