फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hema says thank you amar ujala

हेमा बोलीं, शुक्रिया अमर उजाला

Fri, 21 Aug 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Fri, 21 Aug 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
hema says thank you amar ujala

विज्ञापन
सांसद हेमामालिनी की तमन्ना कान्हा के ब्रज को विकास के पंख लगाने की है। वह चाहती हैं कि यह भूमि खूबसूरत दिखाई दे। यहां न गंदगी हो, न टूटी सड़कें। यहां के लोगों को शिक्षा के साथ रोजगार के साधन भी इसी पवित्र भूमि पर उपलब्ध होने चाहिए। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कई प्रोजेक्ट का प्रपोजल दिया है।

शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होते हुए सांसद ने कहा कि विकास की रफ्तार बहुत धीमी है। जो चाहती हैं, वह हो नहीं रहा है। उनकी इच्छा मथुरा के बेहतर विकास की है। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कई बिंदुओं पर बात की है। मुलायम सिंह जी ने भी उन्हें सहयोग का वादा किया है। लेकिन किसी भी कार्य को अमल में आने के लिए वक्त लगता है। उसकी लंबी प्रक्रिया है।
विज्ञापन


सांसद हेमामालिनी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को यहां के लिए कुछ प्रपोजल दिए हैं। इसमें आईटी हब, गर्ल्स यूनिवर्सिटी भी है। मुंबई की तर्ज पर यहां गर्ल्स के लिए यूनिवर्सिटी स्थापित होनी चाहिए, जिसमें सभी तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम हों। एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भी यहां स्थापित हो। यहां रोजगार के लिए फूड प्रोसेसिंग प्लांट की भी मांग पीएम से की है। बोलीं, हमने उन्हें बताया है कि यहां आलू बड़ी मात्रा में होता है। यहां रोजगार के लिए रेलवे से कंटेनर डिपो की भी बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमामालिनी ने बताया कि यहां लोग मंदिरों में दर्शन कर वापस चले जाते हैं। कुछ ऐसा बनना चाहिए, जो लोगों को यहां ठहरने के लिए मजबूर करे। इसके लिए कान्हा थीम पार्क की बात हो रही है। जो कृष्ण जीवन के दर्शन के साथ मनोरंजन का भी केन्द्र होगा। इसके लिए प्रशासन से भी बात हुई है। इस अवसर पर एसके प्रमाणिक, जनार्दन शर्मा, राजेश सिंह पिंटू, संजय प्रताप सिंह, संजय गोविल, अनिल मालवीय, विनोद शर्मा, नट्टू पंडित आदि उपस्थित रहे।


रावल में रिफाइनरी की मदद
सांसद हेमामालिनी अपने गोद लिए गांव रावल के विकास के लिए मथुरा रिफाइनरी की मदद ले रही हैं। सांसद की कोशिश है कि रिफाइनरी का सहयोग राधारानी की स्थली रावल के विकास में और बढ़े। वह रावल के विकास के लिए चल रही विभिन्न प्रक्रियाओं से भी संतुष्ट नहीं हैं। इसके लिए उन्होंने कुछ उद्यमियों से भी इसमें सहयोग लेने का फैसला किया है। खासकर यहां स्थापित मंदिर को और भव्यता प्रदान करने के लिए ।  




महावन में बने एयरपोर्ट
सांसद हेमामालिनी ने कहा कि यहां एयरपोर्ट होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से भी अनुरोध किया है। उन्हें जब यह बताया गया कि एयरपोर्ट यहां नहीं टूंडला में बनना प्रस्तावित हो गया है, तो बोलीं, टूंडला कहां है। नहीं-नहीं, टूंडला में नहीं एयरपोर्ट यहां बनना चाहिए। महावन तहसील में एयरपोर्ट मथुरा और आगरा आने वाले पर्यटकों की आवश्यकता को पूरा करेगा। इसके लिए उनकी कोशिश जारी रहेगी।



स्मार्ट सिटी के पूरे करने होंगे मानक
हेमामालिनी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए मथुरा को सभी मानक पूरे करने होंगे। इसके बाद केंद्र के जरिए इस शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की पूरी कोशिश होगी। एनसीआर में भी मथुरा को लाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed