{"_id":"63c839ec4937f262c75d9abc","slug":"hema-saw-clay-cooker-and-water-purifier-mathura-news-mtr5273782159-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हेमा ने देखा मिट्टी का कुकर और वाटर प्यूरीफायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हेमा ने देखा मिट्टी का कुकर और वाटर प्यूरीफायर
विज्ञापन
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने कान्हा की नगरी में मिट्टी का कुकर, बोतल, बिरयानी हांडी, जग, कप, दही जमाने का बर्तन, वाटर प्यूरीफायर, कड़ाही, गिलास, प्लेट आदि को देखा तो अचंभित रह गईं। आर्गेनिक उत्पादों की जानकारी करते पर जोर देते हुए रेड राइस पोहा एवं लेमन ग्रास टी का स्वाद लिया।
बुधवार को सांसद हेमा मालिनी राधिका विहार स्थित आरियाना वेलनेस सेंटर पर पहुंचीं। यहां आर्गेनिक खाद्य पदार्थों एवं फार्मेसी के बारे में जानकारी की। सांसद ने हर्बल टी, लो जीआई राइस आदि आर्गेनिक उत्पादों की खरीदारी भी की। सांसद ने सेंटर में की जा रहीं सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। सेंटर पर हर्बल टी, ऑर्गेनिक आटा, दाल, चावल, तेल, मसाले आदि खाद्य पदार्थ के बारे में जानकारी की।
आईएमए के पूर्व सचिव एवं संचालक डॉ. आशीष गोपाल एवं डॉ. रूपा गोपाल ने सांसद को सेंटर में संचालित फार्मेसी के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि यहां बाजार से कम रेट पर मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। आर्गेनिक खाद्य पदार्थों पर विशेष जोर हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सेंटर प्रभारी दिलीप, सोनू, कुलदीप, अभय, आदेश, अरविंद आदि मौजूद रहे। संवाद