फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hema Malini

मथुरा को जाम और जर्जर सड़कों से दिलाएं मुक्ति: हेमामालिनी

Wed, 19 Feb 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं सांसद हेमा मालिनी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। सांसद हेमामालिनी ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के दौरान जिले के अफसरों को तीर्थ स्थलों की सड़क और वहां जाम को लेकर चिंता जाहिर की। कहा कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा किया जाए।
विज्ञापन

विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सांसद हेमामालिनी ने कहा कि भगवान श्रीराधाकृष्ण की इस भूमि पर अभी और बड़े प्रोजेक्टों की आवश्यकता है। स्मार्ट सिटी में मथुरा-वृंदावन को शामिल करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी। वर्तमान में जो भी प्रोजेक्ट क्रियान्वित हो रहे हैं, उसे समय से किया जाए। सभी विभाग आपसी तालमेल बनाते हुए इस तीर्थ स्थल को सुंदर और आकर्षण बनाने में योगदान दें।
विज्ञापन

सांसद हेमामालिनी ने दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे स्थित गोवर्धन चौराहा पर जाम की निरंतर गंभीर होती समस्या के साथ पुराने शहरी क्षेत्र डीगगेट और भरतपुर गेट पर लगने वाले जाम को लेकर भी उन्होंने चिंता जाहिर की। इसके अलावा उन्होंने शहर की टूटी सड़कों को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह दोनों स्थिति पर तेजी के साथ काम किया जाए। स्वच्छता की स्थिति पर सांसद ने संतोष जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सांसद ने विकास कार्यों के लाभ से आम जनता जोड़ने के निर्देश दिए। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब व्यक्ति को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि आगामी 4 साल के अंदर इस प्रकार कार्य किए जाएंगे जिससे मथुरा आने वालों इसका सुखद आभास कर सकें। पौधरोपण पर भी बल दिया। रंगोत्सव को दृष्टिगत रखते हुए सांसद ने कहा कि इस प्रकार के इंतजाम किए जाएं कि श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। खासकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। बैठक में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदड़, सीडीओ नितिन गौड़ सहित विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed