{"_id":"b700d7f097fe45708d47bad8017c5203","slug":"hema-malini-in-mathura-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद को ‘बीमार’ मिला सौ शैया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद को ‘बीमार’ मिला सौ शैया अस्पताल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद हेमामालिनी ने गुरुवार को अचानक वृंदावन स्थित सौ शैया हास्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद को अस्पताल ही बीमार हालत में मिला। यहां मरीज तो थे लेकिन उन्हें देखने के लिए डाक्टर और नर्स नहीं दिखाई दिए। पूरा अस्पताल एक कर्मचारी के हवाले था। इससे पहले सांसद पानीगांव और रावल भी गई थीं।
गुरुवार को मथुरा पहुंची सांसद हेमामालिनी ने पानीगांव क्षेत्र के लेखपाल को बुलाकर यहां थीम पार्क के लिए प्रस्तावित जमीन को देखा। लौटते समय वृंदावन स्थित सौ शैया हास्पिटल पहुंच गईं। यहां मरीजों की भीड़ मिली लेकिन उन्हें देखने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से बने आधुनिक संसाधन युक्त इस हास्पिटल में कोई चिकित्सक नहीं था।
नर्स और कंपाउंडर भी नहीं मिले। सिर्फ एक कर्मचारी मौजूद था। सांसद के आकस्मिक निरीक्षण और नाराजगी की भनक लगते ही सीएमएस डा. एके पालीवाल उनसे मिलने पहुंच गए। उन्होंने सांसद को स्थिति का स्पष्टीकरण देते हुए सिर्फ एक चिकित्सक की अस्पताल में मौजूदगी बताई, जो निरीक्षण से चंद मिनट पहले ही निकल गए थे।
विज्ञापन
शाम के समय सांसद हेमामालिनी ने रावल पहुंचकर गांववासियाें से मुलाकात की। सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत गांव में हो रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, संजय प्रताप, संजय गोविल, राजेश सिंह पिंटू, असित शंकर एडवोकेट आदि मौजूद रहे।