{"_id":"8e2382ae75c08961fe5ede987ca3620a","slug":"hema-is-not-satisfied-with-the-development-in-rawal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने कहा नहीं हाे रहा मनमुताबिक काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने कहा नहीं हाे रहा मनमुताबिक काम
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीत वाली कुंज स्थित राधाकांत मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में मंगलवार को शामिल होने आई सांसद हेमामालिनी ने रावल गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिस गति से विकास होना चाहिये वह नहीं हो रहा।
इससे पूर्व व्यासपीठ से आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए कहा कि इंद्र का मान भंग करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी उंगली पर गिरिराज पर्वत को धारण किया। ब्रजवासियों ने गोवर्धन पर्वत के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण की भी विभिन्न प्रकार के व्यंजन का भोग अर्पित कर पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद हेमा मालिनी ने गाय के गोबर से बनाये गए गिरिराजधरण का विधिवत पूजन किया। सांसद ने आनंदलोक संस्था द्वारा निर्मित कराए जा रहे 3 शौचालयों को आमजन के लिए समर्पित किया। संस्था के संस्थापक देव कुमार सर्राफ ने रावल में सौ कच्चे घरों को पक्का करने की बात कही। सांसद ने आदर्श गांव रावल में हर घर में शौचालय बनवाने की बात कही। ब्रज की बदहाल सड़कों के बारे में कहा कि वो एक ऐसी तकनीक लेकर आ रही है, जिससे यहां बनने वाली सड़कें कई वर्षों तक चलेंगी। सभी से ब्रजभूमि को स्वच्छ रखने की अपील भी की। वहीं कूड़े से गैस बनाने का प्लांट भी जल्द से जल्द लगवाने की बात कही। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, आचार्य विष्णुकांत शास्त्री, छैलबिहारी शर्मा, अनूप शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मोहन सोनी आदि उपस्थित रहे।