{"_id":"5528692b2ed7b8404fecb7ca266b929e","slug":"hema-injured-in-an-accident-in-rajsthan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी की हुई सर्जरी, हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमा मालिनी की हुई सर्जरी, हालत में सुधार
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 04 Jul 2015 12:01 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी के बृहस्पतिवार रात को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद शुक्रवार को जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई। उनकी हालत में काफी सुधार है। अभी उन्हें 48 घंटे देखरेख में रखा जाएगा। इधर, दौसा पुलिस ने हेमा के ड्राइवर को गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया, जिसे दोपहर बाद अदालत से जमानत मिल गई। वहीं, दूसरी कार के घायलों की हालत में भी सुधार है और सभी खतरे से बाहर हैं।
बृहस्पतिवार को एक होटल के उद्घाटन के लिए जयपुर आते समय बृहस्पतिवार को जयपुर-आगरा हाईवे पर स्थित दौसा के पास हेमा मालिनी की कार और एक अन्य कार के बीच टक्कर हो गई थी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय राज्य मंत्री सांवरलाल जाट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, गजल गायक अनूप जलोटा सहित भाजपा के कई नेता शुक्रवार को हेमा से मिलने पहुंचे।
इससे पहले सुबह उनकी पुत्री अभिनेत्री ईशा देओल मिलने पहुंची। अस्पताल के डॉक्टर पी. तंबोली ने बताया कि हेमा मालिनी के माथे पर लगी चोट की सर्जरी कर दी गई है। घाव भरने में करीब छह सप्ताह लगेंगे। इसके अलावा उनकी नाक में फ्रैक्चर था। प्लास्टिक सर्जन संदीप मुकुल ने बताया कि चोट के निशाने गायब होने में नौ महीने लग सकते हैं। हेमा से मिलने से पहले मुख्यमंत्री दूसरी कार में सवार घायलों से मिलने एसएमएस अस्पताल पहुंची। हादसे में दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी और हेमा मालिनी सहित पांच घायल हो गए थे। घायलों में बच्ची के माता-पिता और भाई शामिल हैं। हेमा मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर मथुरा होते हुए हेमा मालिनी जयपुर आ रही थीं।
विज्ञापन