{"_id":"58f116ab4f1c1b042bcf5236","slug":"hema-angry-over-not-finding-the-broom","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ू नहीं मिली तो हेमा को आया गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ू नहीं मिली तो हेमा को आया गुस्सा
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
हेमामालिनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में झाड़ू नहीं मिली तो फिल्म अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमामालिनी को गुस्सा आ गया। कार्यक्रम डीग गेट पर था जबकि झाड़ू पहुंच गईं थी मसानी। इस पर सांसद ने भाजपा नेताओं को अव्यवस्था पर खूब सुनाई। आनन-फानन में झाड़ू मंगवाईं गईं तब सांसद ने स्वच्छता का संदेश दिया। वो अलग बात है कि कैमरे के फ्लैश के साथ ही सांसद ने झाड़ू लगानी बंद कर दी थी।
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के स्वच्छता मिशन को सभी जनप्रतिनिधि आगे बढ़ा रहे हैं। पिछले दिनों सभी सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों ने झाड़ू लगाई थी। आफिसों को चकाचक किया गया। शुक्रवार को सांसद हेमामालिनी ने भी लोगों को साफ-सफाई के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। लेकिन इससे पहले काफी देर तक उनका मूड खराब रहा।
हुआ यूं कि भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम तय किया था कि डीग गेट पर सांसद हेमामालिनी के साथ पार्टी के नेता झाड़ू लगाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित करेंगे। सांसद हेमामालिनी करीब ग्यारह बजे यहां पहुंच गईं। लेकिन मौके पर झाड़ू उपलब्ध नहीं थी। सांसद ने भाजपा नेताओं से कहा कि उन्हें कई दूसरे कार्यक्रमों में भी जाना है लिहाजा जल्दी से झाड़ू मंगवाई जाए। इधर नेताओं ने झाड़ू मसानी गेट पर भिजवा दी थीं। जब सांसद को इसकी जानकारी हुई तो वह नाराज हो गईं। भाजपा नेताओं को खूब सुनाया। कहा कि जब कार्यक्रम पहले से तय था तो झाड़ू मसानी गेट पर क्यों भिजवाईं गईं। उनसे बिना पूछे कार्यक्रम क्यों बदल दिया गया।
विज्ञापन
सांसद को नाराज देख भाजपा नेताओं में खलबली मच गई। तत्काल मसानी गेट से झाड़ू मंगवाई गईं, तब सांसद ने नेताओं के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता मिशन का संदेश दिया। हालांकि सब कुछ कैमरे के फ्लैश के साथ ही खत्म हो गया था। इधर सांसद ने झाड़ू छोड़ी तो उधर भाजपा नेताओं ने भी एक तरफ को डाल दी। नगरपालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता का कहना है कि कार्यक्रम डीग गेट पर ही तय था। लेकिन सांसद के प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने डीग पर भीड़ को देखकर झाड़ू लगाने का कार्यक्रम मसानी गेट पर तय कर दिया। सभी झाड़ुओं को मसानी गेट भेज दिया गया था।