{"_id":"bc4efaa36301ed4134b2804a9e6afd1d","slug":"helicopter-service-is-about-to-start-in-vrindavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय पात्र से फिर शुरू होगी हेलीकाप्टर सेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय पात्र से फिर शुरू होगी हेलीकाप्टर सेवा
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज मंडल में पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने के लिए एक बार फिर से लोगों को उड़नखटोले से परिक्रमा कराने की योजना बनाई गई है। श्रद्धालु वृंदावन के साथ ही गिरिराज जी की भी परिक्रमा कर सकेंगे। योजना जेट स्टार एयर चार्टर एवं हेलीकाप्टर सर्विस प्राईवेट लिमिटेड की ओर से बनाई गई है। हेलीकाप्टर सेवा का शुभारंभ 8 दिसंबर को अक्षयपात्र में होगा।
जेट स्टार एयर चार्टर एवं हेलीकाप्टर सर्विस प्राईवेट लिमिटेड के सीएमडी योगेश चौधरी ने बताया कि 6 सीटर हेलीकाप्टर में एक बार में 5 श्रद्धालुओं को वृंदावन और गोवर्धन की परिक्रमा कराई जाएगी। इस यात्रा में करीब एक घंटे का समय लगेगा।
योगेश चौधरी ने बताया कि हेलीकाप्टर सेवा प्रारंभ करने के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लीं गईं है। 8 दिसंबर को योजना का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए अक्षय पात्र में ही बुकिंग काउंटर खोला जाएगा, साथ ही आनलाइन टिकट बुकिंग भी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लोग विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन को लाने-ले जाने, भागवत कथाओं में पुष्प वर्षा आदि के लिए भी हेलीकाप्टर सेवा की बुकिंग कर सकेंगे। इस मौके पर कंपनी के पीयूष और राजेश चौधरी भी उपस्थित रहे।