Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Heavyweights to gather in Parkham for the second time in ten days

Mathura News: दस दिन में दूसरी बार परखम में जुटेंगे दिग्गज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Heavyweights to gather in Parkham for the second time in ten days
मथुरा। फरह के परखम स्थित गो-अनुसंधान केंद्र में शनिवार को फिर भाजपा और संघ के दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा। दस दिन के भीतर दूसरी बार हो रहे इस बड़े आयोजन को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हैं। लोकार्पण-शिलान्यास के बीच मिशन-2027 की तैयारियों और जिले के चुनावी मिजाज पर भी नेताओं के बीच चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

16 और 17 नवंबर को इसी केंद्र पर भाजपा की दो दिवसीय चिंतन बैठक हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत करीब 50 वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए थे। उस बैठक में संगठन की कमजोरियों, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और बूथ प्रबंधन की समीक्षा के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ था।
विज्ञापन

अब शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल सहित कई प्रमुख नेता जुटेंगे। राजनीतिक दृष्टि से इस आयोजन में जिले के संगठन, बूथ स्तर की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर अनौपचारिक बातचीत की संभावना जताई जा रही है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा भी चर्चा में रहेगा। ताकि मिशन-2027 के चुनावी रण को भेदा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed