फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Heat is causing diseases

Mathura News: गर्मी बन रही बीमारियों का कारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Heat is causing diseases
मथुरा। भीषण गर्मी और उमस से बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। लोग उल्टी-दस्त के साथ ही पेट दर्द और तेज बुखार से भी पीड़ित हो रहे हैं। इसकी वजह से खून जांच कराने पर प्लेटलेट्स भी कम आ रही हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में अस्पताल में सभी वार्ड मरीजों से फुल हैं। चिकित्सकों का कहना हैं कि इस समय गर्मी काफी तेज है। इसके चलते दोपहर में घर से बाहर निकलने वाले लोग चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा 25 से 35 साल के लोगों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। चिकित्सकों ने कहा कि गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्हें ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि गर्मी लोगों को बीमार कर रही है। कई दिन से वायरल बुखार न छोड़ने व थकावट की शिकायत पर चिकित्सक ने खून की जांच कराने की सलाह दी तो 30 मरीजों की जांच में प्लेटलेट्स कम आई। रविवार को ओपीडी बंद होने के बावजूद इमरजेंसी में दिखाने वाले मरीजों की संख्या कम नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed