फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Heat has made people miserable since morning

Mathura News: सुबह से ही गर्मी ने किया बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Heat has made people miserable since morning
भीषण गर्मी में छाता लेकर एवं तपन भरी गर्मी के कारण मुंह ढककर जाती महिलाएं
मथुरा। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। सुबह से ही चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना भी दूभर हो गया। घरों के अंदर कूलर एसी फेल हो गए हैं। पंखे गर्म हवा दे रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को भी तेज धूप के साथ हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन


गर्मी का सितम लोगों के स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को दिनभर धूप झुलसाती रही। तेज धूप के साथ-साथ लू भी लोगों को बेहाल कर रही है। लोग खुद को कपड़ों से ढक कर गर्मी से बचाव का प्रयास करते दिखे। इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। दोपहर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही।
विज्ञापन


वातावरण में आर्द्रता 53 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी तेज धूप से गर्मी ज्यादा महसूस होगी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा अधिकतम 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। फिलहाल इस सप्ताह ऐसा ही मौसम रहने वाला है। लोगों को राहत मिलने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान
गर्मी में अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। मथुरा-वृंदावन समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंख-मिचौली से लोगों की रातों की नींद व दिन का सुकून छिन गया है। वजह, जिले की बिजली आपूर्ति पुराने जर्जर बिजली तारों व कम क्षमता के ट्रांसफाॅर्मरों पर टिकी है। अफसर धरातल पर उतरने के बजाय कागजों में सब कुछ ठीकठाक होने का दावा कर रहे हैं। धौली प्याऊ निवासी नीरज ने बताया है कि दिन की बात तो दूर रात में भी बिजली लगातार नहीं मिल रही है। प्रतिघंटा में दो से तीन बार ट्रिपिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed