फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hearing will be held on July 15 in two cases and 5 in other cases

दो केसों में ५ व अन्य प्रकरण में १५ जुलाई को होगी सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Hearing will be held on July 15 in two cases and 5 in other cases
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण में कोर्ट अवकाश के बाद पहले दिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। शोकावकाश के कारण अधिवक्ताओं ने काम बंद रखा। इसके चलते अदालत ने पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह और मनीष यादव की पांच व अन्य केसों में सुनवाई के लिए १५ जुलाई की तिथि तय की है।
विज्ञापन

जून में कोर्ट के एक माह के अवकाश के बाद एक जुलाई को पहले दिन अदालत १० बजे से प्रारंभ हुुईं। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में शुक्रवार को ९ केसों में सुनवाई होनी थी लेकिन अधिवक्ता राजेंद्र जैन के देहावसान के कारण बार एसोसिएशन ने नो वर्क घोषित कर दिया। इस कारण अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

न्यायालय ने श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह, अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी, नारायणी सेना के अध्यक्ष मनीष यादव के केसों में सुनवाई के लिए ५ जुलाई की तारीख तय की है। जबकि सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री, लखनऊ के अधिवक्ता एडवोकेट शैलेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा आदि के केसों में सुनवाई के लिए १५ जुलाई की तारीख निश्चित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत मेें पक्षकार एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह, नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव के अधिवक्ता एडवोकेट दीपक शर्मा, रंजना अग्निहोत्री के अधिवक्ता गोपाल खंडेलवाल व अन्य अधिवक्ताओं के अलावा विपक्षी ईदगाह कमेटी के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद व श्री कृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान के अधिवक्ता मुकेश खंडेलवाल एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि संस्थान के विशेष कार्यअधिकारी विजय बहादुर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed