फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hearing on Shri Krishna Janmabhoomi and Shahi Idgah Mosque case on 4th

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मस्जिद मामले में सुनवाई चार को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Hearing on Shri Krishna Janmabhoomi and Shahi Idgah Mosque case on 4th
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मस्जिद मामले में चार जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने वाले प्रार्थना पत्र पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। इस पर हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। हालांकि मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने का विरोध दर्ज कराया है। वहीं हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप ने अयोध्या की बाबरी मस्जिद के प्रकरण को कोर्ट में मजबूती के साथ रखा था। कहा था कि निर्णय से पहले बाबरी मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित किया गया था। इसी प्रकार शाही ईदगाह मस्जिद का विवादित ढांचा घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed