{"_id":"67ed88fe91500e88ee0f2764","slug":"hearing-on-cases-related-to-shri-krishna-janmabhoomi-and-shahi-idgah-today-mathura-news-c-369-1-sagr1038-127352-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह से जुड़े वादों की सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह से जुड़े वादों की सुनवाई आज
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़े वादों की सुनवाई बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में होगी। विभिन्न याचिकाओं पर हाईकोर्ट में वादी और प्रतिवादी अपना पक्ष रखेंगे। इस सुनवाई में वाद बिंदु भी तय किए जाने की भी संभावना है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के करीब दो एकड़ से अधिक भूमि पर बनी शाही ईदगाह मस्जिद को हटाकर वहां भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर निर्माण कराए जाने के मामले हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के वादी महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी वादी हैं।
बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में मामले से जुड़े सभी मुकदमों की सुनवाई की जाएगी। इसमें वाद बिंदु तय होने के साथ ही श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास ने जिस स्थान पर वर्तमान में शाही ईदगाह मस्जिद बनी है, उसे अयोध्या की भांति विवादित ढांचा घोषित किए जाने की मांग पर भी सुनवाई होगी। महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि जिस स्थान को लेकर विवाद है, वह मूल गर्भ गृह है। ऐसे में इसे विवादित ढांचा घोषित करते हुए सुनवाई को आगे बढ़ाना चाहिए। वहीं आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि उनके द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद मामले में प्रतिदिन सुनवाई की मांग की है।