फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hearing in Shri Krishna Janmabhoomi-Idgah case today in High Court

Mathura News: हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण में सुनवाई आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hearing in Shri Krishna Janmabhoomi-Idgah case today in High Court
मथुरा। इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को ईदगाह-श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने सर्वेक्षण के लिए एडवोकेट कमीशन की मंजूरी दी थी। सोमवार को होने वाली सुनवाई में कोर्ट शाही ईदगाह परिसर के सर्वेक्षण के तरीके और एडवोकेट कमीशन में किन-किन लोगों को शामिल किया जाएगा, उनके नामों को तय किए जाने की संभावना है। मथुरा से कई पक्षकार रविवार शाम को इलाहाबाद के लिए रवाना भी हो गए।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस मयंक कुमार जैन की एकल पीठ श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटे शाही ईदगाह परिसर को मंदिर का ही हिस्सा बताए जाने से जुड़ी सभी 18 याचिकाओं पर अयोध्या जन्मभूमि विवाद की तर्ज सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण विराजमान की एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करके सर्वेक्षण कराए जाने की मांग संबंधी अर्जी को 14 दिसंबर को हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी थी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट में सोमवार को एडवोकेट कमीशन में किन नामों को शामिल किया जाएगा, सर्वेक्षण का तरीका क्या रहेगा आदि बिंदुओं पर सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed