{"_id":"63ce9a51a4d61208117c5f1a","slug":"hearing-could-not-be-held-on-bringing-idols-of-thakur-keshav-rai-in-shri-krishna-janmabhoomi-and-idgah-case-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण: ठाकुर केशव राय के विग्रहों को लाने पर नहीं हो सकी सुनवाई, अब 30 जनवरी को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण: ठाकुर केशव राय के विग्रहों को लाने पर नहीं हो सकी सुनवाई, अब 30 जनवरी को होगी
Mon, 23 Jan 2023 08:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Jan 2023 08:02 PM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण में 23 जनवरी को सुनवाई होनी थी। लेकिन एक वकील का निधन हो जाने पर यह यह सुनवाई नहीं हो सकी। मामले की सुनवाई के लिए अब 30 जनवारी की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण में पुरातत्व विभाग को प्रतिवादी बनाकर वाद दायर किया गया है। इस वाद में सोमवार को एक अधिवक्ता के निधन के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 30 जनवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन
एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने दायर केस में कहा है कि औरंगजेब ने जब मंदिर तोड़ा था, उस समय विग्रहों को आगरा की बेगम साहिबा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबवा दिया गया। उन्होंने पुरातत्व विभाग से कहा है कि वह मूर्तियों को सीढ़ियों के नीचे से निकालकर मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान को सौंपे।
विज्ञापन
बताते चलें कि इसके अलावा मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ जमीन पर दावा करने वाले मनीष यादव के अधिवक्ता सुरजीत यादव ने सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता जीपी निगम को केस से संबंधित कागजात सौंपे हैं। कागजातों पर वह 30 जनवरी को अपनी आपत्ति दाखिल करेंगे। इससे पूर्व मनीष यादव पक्ष आदेश 7 नियम 11 पर अपनी बहस पूरी कर चुका है।
विज्ञापन