{"_id":"5fe8d35c8ebc3e3d594c3ebe","slug":"health-mathura-news-agr473860893","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला ने चलती एंबुलेंस में बच्ची को दिया सुरक्षित जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला ने चलती एंबुलेंस में बच्ची को दिया सुरक्षित जन्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। छाता के गांव पैगांव की प्रसूता ने एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा पूर्णत: स्वस्थ हैं। उन्हें जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षित प्रसव कराने वाले कर्मचारियों का परिजनों ने आभार जताया है। एंबुलेंस में डिलीवरी कराने में ईएमटी चिकित्सक ने अहम भूमिका निभाई।
एंबुलेंस सेवा के जिला प्रोग्राम मैनेजर अजय सिंह ने बताया कि रविवार को मिली सूचना पर छाता के सरकारी हॉस्पिटल से एंबुलेंस गांव पैगांव भेजी गई। गांव पैगांव के प्रसाद की पत्नी रेखा को प्रसव पीड़ा हुई थी। उसे प्रात: छह बजे लेकर एंबुलेंस मथुरा आ रही थी कि तभी उसे दिक्कत होने लगी। सूझबूझ दिखाते हुए पायलट दिलीप और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन रजनेश यादव ने एंबुलेंस को साइड में रोककर महिला की डिलीवरी कराई। उसके बाद जच्चा और बच्चा को जिला महिला अस्पताल लाया गया। अजय सिंह ने बताया कि स्टाफ ने डिलीवरी के बारे में महिला के परिजनों से बातकर अनुमति ली। परिजनों ने इस मदद के लिए एंबुलेंस कर्मियों की सराहना की है।
एंबुलेंस में एक दर्जन डिलीवरी
मथुरा। जनपद की एंबुलेंस सेवा में कार्यरत पायलट एवं टेक्नीशियन पिछले छह माह में एक दर्जन डिलीवरी कराई हैं। डिलीवरी के बाद सभी बच्चे व प्रसूता सुरक्षित महिला अस्पताल पहुंचाए गए। पिछले दिनों एंबुलेंसकर्मियों को शासन की ओर से प्रशस्तिपत्र भी मिला है।