फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   health

जनपद की स्वास्थ्य सेवा बीमार, क्वारंटीन पर गए कई स्वास्थ्यकर्मी

Wed, 02 Sep 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
health
मथुरा। जिनके कंधों पर जनपद के लोगों का स्वास्थ्य रही रखने का जिम्मा है, वही बीमार हो रहे हैं। पिछले तीन दिन में स्वास्थ्य विभाग के एक दर्जन स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। पॉजिटिव आए स्वास्थ्य कर्मियों को आइसोलेशन में सिफ्ट किया है, जबकि उनके संपर्क में आए कई कर्मचारी क्वारंटीन हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में कोरोना संक्रमण फैलने का असर जनपद की स्वास्थ्य सेवा पर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

सीएओ आफिस के कोविड विभाग के सर्विलांस ऑफिसर, डाटा ऑपरेटर, टीबी क्लीनिक के काआर्डिनेटर और कंट्रोल रूम कर्मचारी और जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी के संक्रमित मिलने के बाद मंगलवार को कई स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया जाता है कि सैंपलिंग विभाग के दो डॉक्टर, कंट्रोल रूम कर्मचारी, डाटा आपरेटर कोरोना संक्रमित हुए हैं। कोरोना संक्रमित हुए स्वास्थ्य कर्मियों को आइसोलट किया गयाह है। जबकि इनके संपर्क में आए कई स्वास्थ्यकर्मी और कर्मचारी क्वारंटीन हो गए हैं। इसके साथ एक एसीएमओ में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। हालांकि उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट नहीं कराया है। इधर बलदेव सीएचसी प्रभारी बीमार होने के कारण छुट्टी पर चले गए हैं। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल के तीन और सीनियर डाक्टर पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक फार्मासिस्टि भी शामिल है।
विज्ञापन

सीएमओ दफ्तर को कराया गया सैनिटाइज
दो दिन पूर्व सीएमओ दफ्तर में कोरोना संक्रमण के पहुंचने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग सोता रहा। एक छोटे से कमरे में पास पास बैठने वाले कई कर्मचारी इस संक्रमण का लगातार शिकार होते गए और अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। दो दिन पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में स्वास्थ्य कर्मियों के आने के बाद उनके कमरे को सही प्रकार सैनिटाइज नहीं कराया गया। वहीं संक्रमण को फैलने से रोकने के इंतजाम भी नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रंट लाइन वारियर बीमार
पिछले पांच महीने से जनपद में कोरोना से जंग कर रहे फ्रंट लाइन वारियर ही कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बताया जाता है कि पिछले तीन दिन में कोरोना संक्रमित हुए स्वास्थ्यकर्मी फं्रट लाइन वारियर हैं। इनमेें सैंपलिंग विभाग , डाटा आपरेटिंग कार्यालय से जूड़े और जिला अस्पताल के वो डाक्टर हैं, जो कहीं न कहीं कोरोना जांच में सबसे आगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed