{"_id":"5e4ad90e8ebc3ef2cc77db69","slug":"health-mathura-news-agr429996671","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान की शुरूआत की गई। अभियान फरह. बल्देव, गोवर्धन एवं मांठ क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। डॉ. संजीव यादव जिला क्षय रोग अधिकारी, मथुरा ने बताया कि अभियान 17 से शुरू होकर 29 फरवरी तक चलेगा। यह अभियान जनपद की कुल 303446 जनसंख्या पर आयोजित किया जा रहा है। अभियान हेतु कुल 128 टीम समेत कुल 26 सेक्टर बनाए गए तथा आठ चिकित्सकों की ड्यूटी नोडल के रूप में लगाई गई।
जिला पीपीएम समन्यक आलोक तिवारी ने बताया कि पहले दिन कुल 6996 घरों में टीम के सदस्यों द्वारा दस्तक दी गई, जिसमें 34980 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग हुई। कुल 521 व्यक्तियों ने बलगम के परीक्षण हेतु सैंपल दिए हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा फरह के गांव के कांशीराम कॉलोनी में कार्यरत टीमों का निरीक्षण किया गया। टीम के सदस्यों को हाउस मार्किंग सही तरीके करने व क्षय रोग के लक्षणों की स्क्रीनिंग सही तरीके से करने हेतु निर्देशित किया गया।