{"_id":"614a23858ebc3e32763b187f","slug":"health-department-set-up-camp-on-spread-of-dengue-in-yamunapar-areas-mathura-news-agr5085651113","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनापार क्षेत्रों में डेंगू फैलने पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाया से शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनापार क्षेत्रों में डेंगू फैलने पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाया से शिविर
विज्ञापन
मथुरा। यमुना पार क्षेत्र के ईशापुर में रविवार को बुखार से युवक की मौत और क्षेत्र में डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने लक्ष्मी नगर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम को हेल्थ कैंप लगाकर बुखार की जांच एवं उपचार के लिए निर्देश दिए हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राया से भी डॉक्टर तुलाराम की टीम ने गांव में हेल्थ कैंप लगाकर मरीजों की जांच की। ईशापुर में सीएमओ एवं डॉ. भूदेव ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। घरों में जाकर परिजनों से मुलाकात की व स्वास्थ्य विभाग टीम को आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया।
सीएमओ ने स्थानीय निवासियों एवं पार्षद को डेंगू मच्छर व वेक्टर कंट्रोल के विषय में जानकारी दी। घरों के अंदर छत व आसपास के क्षेत्रों में जलभराव रोकने हेतु जागरूक किया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिलीप कुमार ने भी कंट्रोल रूम प्रभारी डॉक्टर भूदेव सिंह के साथ गांव का भ्रमण किया। राया स्वास्थ्य सेवा का निरीक्षण किया। जांच के लिए ब्लड सैंपल की व्यवस्था करवाई।