फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Health Department sealed Jeevan Jyoti Hospital and Trauma Center

स्वास्थ्य विभाग ने किया जीवन ज्योति हास्पीटल एवं ट्रामा सेंटर सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Health Department sealed Jeevan Jyoti Hospital and Trauma Center
वृंदावन (मथुरा)। शहर के कृष्णा नगर में बिना पंजीकरण के संचालित अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को अपना पक्ष रखने के लिए दो बार नोटिस भी जारी किए गए लेकिन जब अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष नहीं रखा तो शुक्रवार को सीलिंग की कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे अस्पताल, नर्सिंग होम और क्लीनिक संचालकों में खलबली है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बीते काफी समय से सीएमओ कार्यालय को शहर के कृष्णानगर में बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे जीवन ज्योति हॉस्पिटल और उसी में चल रहे ट्रॉमा सेंटर की शिकायतें मिल रहीं थीं। इस शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल को दो बार नोटिस जारी करते हुए संचालकों से अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया लेकिन न तो हॉस्पिटल संचालकों ने अपना पक्ष रखा बल्कि लगातार मरीजों को भर्ती भी करते रहे। यहां तक कि इस हॉस्पिटल के बाहर बोर्ड लगाकर 24 घंटे सेवा और ट्रॉमा सेंटर का लगा रखा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह के साथ डॉ. गोपाल बाबू, सुनील वर्मा जीवन ज्योति हॉस्पिटल पहुंचे और कार्रवाई करते हुए सील लगा दी। नोडल अधिकारी एवं कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि जीवन ज्योति हॉस्पिटल व ट्रॉमा सेंटर के खिलाफ मानकों के विपरीत संचालन की शिकायतें मिल रहीं थीं। इसके बाद दिए गए दो नोटिसों का जवाब भी नहीं दिया गया। जांच करने गई टीम को पंजीकरण संबंधी कागजात दिखाए। इसके साथ हॉस्पिटल में अग्निशमन विभाग की एनओसी थी। आगे की कार्रवाई करते हुए हॉस्पिटल पर सील लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed