फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Health department alert due to the death of two sick children in Mathura

Mathura: मासूम नगर में दो बीमार बच्चों की मौत से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, क्षेत्र में कराया छिड़काव

Sat, 29 Oct 2022 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Oct 2022 10:15 AM IST
सार

दोनों बच्चे बुखार से पीड़ित थे। अलग-अलग अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा था। डेंगू से दोनों की मौत होने की आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन
Health department alert due to the death of two sick children in Mathura
dengue - फोटो : istock

विस्तार

मथुरा के मासूम नगर में शुक्रवार को दो बीमार बच्चों की मौत की सूचना से स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन में खलबली मच गई। स्थानीय लोगों ने डेंगू से मौत होने की आशंका जताई है। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मासूम नगर पहुंचकर कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को मासूम नगर में छह माह और सात साल के दो बच्चों की मौत की जानकारी मिलने पर खलबली मच गई। बताया गया कि छोटे बच्चे की मौत निजी अस्पताल में दूसरे बच्चे की मौत आगरा के अस्पताल में हुई। सीएमओ डॉ. एके वर्मा के निर्देश पर जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह डाक्टरों के साथ अन्य टीम के सदस्यों को लेकर मासूम नगर पहुंचे। टीम के सदस्यों ने क्षेत्रीय लोगों से बात कर मृतक के परिजन से जानकारी ली।

विज्ञापन

क्षेत्र में जलभराव और गंदगी

नगरीय मलेरिया अधिकारी डॉक्टर भूदेव सिंह ने बताया कि क्षेत्र में जलभराव एवं गंदगी है। मच्छरों से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया है। दोपहर बाद सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने डॉ. रोहताश के साथ गांव का भ्रमण किया और मृतक के परिजन से बातचीत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि गांव में बुखार का मरीज नहीं मिला। भ्रमण के दौरान टीम को जलभराव एवं गंदगी मिली है। मच्छरों के लार्वा समाप्त करने को कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि डेंगू से किसी भी बच्चे की मृत्यु नहीं हुई है। मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों से बातचीत की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed