फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Headmaster suspended after irregularities were found

Mathura News: अनियमितता मिलने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended after irregularities were found

विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय सीह के प्रधानाध्यापक रमनलाल को बीएसए सुनील दत्त ने खंड शिक्षाधिकारी की संस्तुति पर निलंबित कर दिया है।

उन्होंने बताया कि बीईओ के निरीक्षण में पाया गया था कि विद्यालय का पानी का टैंक टूटा होने के कारण शौचालय और पानी पीने की टंकी में पानी नहीं आ रहा था। इसके अलावा प्रधानाध्यापक द्वारा कई वर्षों से मरम्मत कार्य भी नहीं कराया गया। कंपोजिट धनराशि का सदुपयोग नहीं किया गया।

विद्यालय की कृषि योग्य भूमि की कई वर्षों से प्रति वर्ष नीलामी से 50 हजार रुपये की धनराशि आ रही थी उसका भी ब्योरा नहीं दिया जा रहा था। नोटिस के बाद भी स्पष्टीकरण नहीं देने पर उन्हें निलंबित किया गया है। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। संवाद
विज्ञापन


इधर बीएसए सुनील दत्त ने बरसाना और नंदगांव में लठामार और लड्डूमार होली के चलते नंदगांव ब्लाॅक में संचालित परिषदीय, शासकीय, अशासकीय विद्यालय में 7 व 8 मार्च को अवकाश घोषित किया है। संबंधित विकास खंड के विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहकर विद्यालय के विभागीय कार्यों को करने पहुंचेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed