फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   headmaster of Nauhjheel school given clean chit and reinstated

Mathura News: नौहझील के प्रधानाध्यापक को क्लीनचिट, किया बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
headmaster of Nauhjheel school given clean chit and reinstated
मथुरा। नौहझील के प्राथमिक विद्यालय, प्रथम में तैनात प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को जांच के बाद क्लीन चिट दे दी गई है। उन पर बच्चों का ब्रेनवॉश करने, नमाज पढ़ाने के लिए प्रेरित करने जैसे आरोप लगाए गए थे। जांच में तथ्य सही नहीं पाए जाने के बाद उन्हें सवेतन बहाल कर दिया गया है। विद्यालय का आवंटन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

नौहझील के दुर्गेश प्रधान ने बीएसए से शिकायत की थी कि प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद विद्यालय में विद्यालय में बच्चों को नमाज पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यालय में बाहरी लोगों का आना जाना लगा रहता है। उन्होंने विद्यालय में बच्चों से राष्ट्रगान नहीं कराने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों की जांच के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने प्रधानाध्यापक की जांच करवाई। जांच के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

इस कार्रवाई का शिक्षकों ने विरोध किया। एक ही दिन में जांच के बाद कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। बीएसए ने प्रकरण की जांच छाता और मांट के खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी थी। प्रकरण में राजनीति गरमाने के बाद टीम ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों और अभिभावकों के बयान दर्ज किए। जांच में इसके बाद प्रधानाध्यापक को क्लीनचिट दे दी। इस पर बीएसए ने ही प्रधानाध्यापक को सवेतन बहाल करने का आदेश जारी कर दिया। उन्हें विद्यालय का आवंटन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed