फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   He invite people to Vrindavan, befriend them and then make videos viral

Mathura News: वृंदावन बुलाकर करता था दोस्ती, फिर करता था वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
He invite people to Vrindavan, befriend them and then make videos viral
वृंदावन। धर्मनगरी वृंदावन में सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने से हलचल मच गई है। पिछले दो दिनों से करीब एक दर्जन से अधिक अश्लील वीडियो में केशीघाट के खपाटिया गली निवासी एक युवक कई युवतियों के साथ नजर आ रहा है। इन वीडियो के सामने आने के बाद शहर में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवक की मुलाकात युवती से श्रीबांकेबिहारी मंदिर में हुई थी, उसके बाद दोनों में प्रेम संबंध बन गए। इस मामले में पुलिस वीडियो वायरल कर रकम मांगने वाले अज्ञात की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रही युवती को स्थानीय लोगों ने पहचान लिया, जिसके बाद एक महिला द्वारा उससे पूछने पर युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात युवक से हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध बने और युवक ने निजी पलों के वीडियो बना लिए। युवती ने यह भी बताया कि वीडियो में अधिकांश युवतियां दर्शन के लिए बाहर से वृंदावन आई हुईं श्रद्धालु हैं।
विज्ञापन


जिस युवक के मोबाइल से सेाशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही हैं, उसने सात जनवरी को कोतवाली में मोबाइल चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके दो दिन बाद से ही मोबाइल में मौजूद वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगीं। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वह वृंदावन में ही पाई गई। एक वायरल वीडियो में कोई युवक वीडियो डिलीट करने के बदले पैसे मांगता हुआ भी बताया जा रहा है। हालांकि उस वीडियो में पैसे मांगने वाले युवक का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ हो सकता है और वीडियो बेचे जाने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि वीडियो में नजर आ रहीं कुछ युवतियां बाहर से आई हुईं श्रद्धालु हैं, जो बदनामी के डर से सामने नहीं आ रही हैं। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन चंडीगढ़ में पाई गई है। जिस युवक का मोबाइल बताया जा रहा है, वह परिवार समेत घर से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed