{"_id":"679fc5da165dbf794b0c4b29","slug":"hatyaaropee-muthabhed-mein-giraphtaar-taang-mein-golee-lagane-se-ghaayal-mathura-news-c-29-1-mtr1002-350489-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, टांग में गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, टांग में गोली लगने से घायल
विज्ञापन
वृंदावन। वांछित हत्यारोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी टांग में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना वृंदावन पुलिस ने शनिवार रात करीब 10:30 बजे धौरेरा रोड गो ग्राम के बीच वाले रास्ते पर हत्या के मामले में वांछित चल रहे गौतमपाड़ा वृंदावन निवासी विशाल को घेर लिया। आरोपी ने पुलिस को देखते ही गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में विशाल टांग में गोल लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया।
एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि 29 जनवरी को परिक्रमा मार्ग पर दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक की मौत और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया था। इस मामले में थाना वृंदावन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एक आरोपी को पूर्व में जेल भेजा जा था, जबकि एक हाथ नहीं आया था।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी विशाल धौरेरा रोड पर मौजूद है। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग कर दी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
वृंदावन थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि विशाल पर हत्या, फायरिंग, मारपीट और बलवे से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।