फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Haryana STF team accused of misbehaving with women

Mathura News: हरियाणा एसटीएफ टीम पर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Haryana STF team accused of misbehaving with women
कोसीकलां (मथुरा)। गांव खरौट में हथियारों की तस्करी के मामले में आरोपी की तलाश में गई हरियाणा एसटीएफ की टीम पर घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने के साथ घर का कीमती सामान ले जाने का आरोप लगाया है। देर शाम महिलाओं ने थाने पहुंचकर हरियाणा पुलिस की कारगुजारी बताई। प्रभारी निरीक्षक के समझाने के बाद महिलाएं गांव चली गईं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस की एसटीएफ टीम सादा वर्दी में बुधवार शाम करीब पांच बजे गोपाल बाग पुलिस को साथ लेकर गांव खरौट में हथियारों की तस्करी के मामले की तलाश में दबिश देने सुनील के घर पहुंची, जहां सुनील की पत्नी और परिजन मिले। महिला का आरोप है कि एसटीएफ टीम बिना बताए घर में घुस गई और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को कब्जे में लेकर अलमारी आदि के ताला तोड़कर घर में रखे पांच तोले सोने की आभूषण, एक लाख रुपये आदि सामान ले गए। जबकि महिला के विरोध करने पर घर में मौजूद महिलाओं से धकका-मुक्की व अभद्रता करने की कोशिश की। पूछने पर भी एसटीएफ ने कोई कारण नही बताया।
विज्ञापन

महिला का कहना था कि उसके पति का हथियारों की तस्करी से कोई वास्ता नहीं है। शाम को ग्रामीण और महिलाएं थाने पहुंचे, जहां उन्होंने हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार का कहना है कि हरियाणा एसटीएफ टीम गांव में दबिश देने गई थी। टीम की महिलाओं से अभद्रता करने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायत मिलेगी तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed