{"_id":"688085f041ddbd73f4089305","slug":"hariyali-teej-2025-visit-banke-bihari-know-new-timing-for-darshan-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hariyali Teej 2025: बांकेबिहारी के दर्शन को आ रहे हैं...जानें नई टाइमिंग, आराम से कर सकेंगे ठाकुर जी का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hariyali Teej 2025: बांकेबिहारी के दर्शन को आ रहे हैं...जानें नई टाइमिंग, आराम से कर सकेंगे ठाकुर जी का दीदार
Wed, 23 Jul 2025 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:19 PM IST
सार
हरियाली तीज पर यदि वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन के लिए आ रहे हैं, तो नई टाइमिंग जानना जरूरी है। श्रृद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दर्शन का समय चार घंटे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में 27 जुलाई को हरियाली तीज को उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी करीब चार घंटे अधिक समय तक श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। सिविल जज जूनियर डिवीजन ने समय सारिणी में बदलाव किया है। सुबह और शाम के समय पर आम श्रृद्धालुओं के लिए चार घंटे का समय बढ़ाया गया है। वहीं मंदिर प्रबंधन ने भी इस दिन लोगों से अपील की है कि इस दिन काफी भीड़ होती है, अत: इस दिन न आएं तो बेहतर होगा।
गौरतलब है कि श्री बांके बिहारी मंदिर वर्तमान में आम पब्लिक के लिए सुबह 7:45 बजे से 11:55 पर बंद होता है। वहीं शाम को 5:30 बजे से 9:25 बजे तक खुलता है। लेकिन हरियाली तीज पर सुबह 7:45 पर खुलेगा और दोपहर 2:00 बजे तक दर्शन होंगे। वहीं शाम को 5:00 बजे खुलेगा और रात 11:00 बजे तक दर्शन हाेंगे।
वहीं मंदिर प्रबंधन ने अपील की है कि इस दिन मंदिर में काफी भीड़ होती है। इस दिन न आएं तो बेहतर होगा। लेकिन आ रहे हैं तो सभी नियमों को पालन करें। तय पार्किंग पर वाहनों को खड़ा करें। एकल मार्ग व्यवस्था का पालन करें और तय स्थानों पर ही अपने जूते रखें। इसके साथ ही बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति को न लाएं।