{"_id":"6258358ae27039029f42bc72","slug":"hanumanji-will-give-darshan-to-the-devotees-along-with-the-five-brothers-mathura-news-mtr516074818","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचों भाईयों के साथ भक्तों को दर्शन देंगे हनुमानजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचों भाईयों के साथ भक्तों को दर्शन देंगे हनुमानजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। बाबा नीमकरौरी महाराज की प्रेरणा से वृंदावन बालाजी देवस्थान की कल्पना छह वर्ष पहले की गई थी। जिसे मूर्त रूप दिया जा चुका है। मंदिर में हनुमानजी महाराज के श्रीविग्रह का उनके पांचों भाइयों के विग्रह भी स्थापित होंगे। यह पहला मंदिर होगा, जहां हनुमानजी पांचों भाइयों संग भक्तों को दर्शन देकर कल्याण करेंगे। यह कहना है कि मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु डॉ. अनुरागकृष्ण पाठक का।
बृहस्पतिवार को अटल्ला चुंगी स्थित वृंदावन बालाजी देवस्थान में पत्रकारों को जानकारी करते हुए दावा किया कि हनुमानजी की साधना को लेकर दिव्य विशेषताओं से सुसज्जित मंदिर में दुनिया का पहला हनुमान चालीसा स्तंभ भक्तों के दर्शन के लिए स्थापित है। जिसकी परिक्रमा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होगी। वृंदावन बालाजी देवस्थान ऐसा मात्र एक केंद्र है, जहां हनुमानजी महाराज की जन्मकुंडली स्थापित की गई है। वहीं दूसरी ओर हनुमान यंत्र भक्तों के कल्याण के लिए स्थापित किया गया है।
उन्होंने बताया कि हनुमान जयंती पर 16 अप्रैल की सुबह 11 बजे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ हनुमान चालीसा स्तंभ का भी लोकार्पण करेंगे। तीन दिवसीय उद्घाटन समारोह में हर दिन सुबह और शाम धार्मिक आयोजन होंगे।
विज्ञापन
समारोह में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, भाजपा केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. संवित पात्रा, प्रदेश के शहरी विकास एवं ऊर्जामंत्री एके शर्मा, महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य, पूर्व सांसद जया प्रदा, गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण, सांसद हेमामलिनी, विधायक श्रीकांत शर्मा, ठा. मेघश्याम सिंह, पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, ठा. ओमप्रकाश सिंह, महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु को आमंत्रित किया गया है। वार्ता के दौरान समाजसेवी डॉ. गोविंदकृष्ण पाठक, नगर निगम में उपसभाति राधाकृष्ण पाठक, अभिषेक कृष्ण पाठक, अरुण कृष्ण पाठक, वरुण कृष्ण पाठक थे।