फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hanuman wrestler of Mathura became UP Kesari

UP News: उत्तर प्रदेश केसरी बने हनुमान पहलवान, संजय को पटखनी देकर अपने नाम किया खिताब

Tue, 25 Mar 2025 10:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Mar 2025 10:09 AM IST
सार

वृंदावन में श्रीरंगजी मंदिर मेले आयोजित हुए दंगल में पहलवान हनुमान ने उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब अपने नाम कर लिया। पांच मिनट तक दांवपेच उन्होंने पहलवान संजय को पटखनी दे डाली।
 

विज्ञापन
Hanuman wrestler of Mathura became UP Kesari
 हनुमान पहलवान (बाएं) और संजय पहलवान का हाथ मिलवाते एसपी सिटी। - फोटो : हनुमान पहलवान (बाएं) और संजय पहलवान का हाथ मिलवाते एसपी सिटी।

विस्तार

वृंदावन में श्रीरंगजी मंदिर मेले के दंगल में मथुरा के हनुमान पहलवान ने उत्तर प्रदेश केसरी संजय पहलवान को पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया है। दंगल मेला कमेटी ने उन्हें 2.51 लाख रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। उत्तर प्रदेश केसरी खिताब अपने नाम करने के बाद लोगों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


वृंदावन में श्रीरंगनाथ भगवान के ब्रह्मोत्सव पर चरित्र निर्माण व्यायाम शाला अखाड़ा माला धारी श्रीवृंदावन धाम रथ मेला कमेटी द्वारा हर वर्ष विशाल दंगल का आयोजन किया जाता है। संचालन शशि पहलवान व लाल पहलवान ने किया। दंगल में 10 रुपये से 2.51 लाख रुपये तक इनाम रखा गया था। करीब 350 पहलवानों ने दम दिखाया। वहीं आखिरी कुश्ती मेरठ के रहने वाले उत्तर प्रदेश केसरी संजय पहलवान व हनुमान पहलवान के बीच हुई। दोनों करीब पांच मिनट तक अपने-अपने दांवपेच आजमाते रहे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  CM Yogi: गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में दिखेंगे सीएम योगी, आगरा में होने जा रही धर्मसभा...नाम रखा गया शंखढाल
विज्ञापन
विज्ञापन



 

अंत में शहर के कोतवाली रोड के निवासी हनुमान पहलवान ने उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब अपने नाम किया। मथुरा का मान बढ़ाने के लिए शहरवासियों ने उन्हें बधाई दी। हनुमान पहलवान ने बताया है कि जिले को यह खिताब 1991 के बाद मिला है। उन्होंने अब तक देश के विभिन्न राज्यों में करीब 6 हजार से ज्यादा कुश्ती लड़ीं हैं। अब उत्तर प्रदेश केसरी का भी खिताब अपने नाम कर लिया है। इस दौरान विधायक श्रीकांत शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू, एसपी सिटी अरविंद कुमार, शिवाले पहलवान, नरेंद्र चतुर्वेदी, मुरारी, जनक, दीपक और श्याम शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  UP: दो लाख रुपये का लोन...साप्ताहिक ब्याज 24 हजार रुपये, अब तक चुका दी इतनी रकम; सुनकर पुलिस भी हैरान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed