फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hanuman Jayanti

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहूं लोक उजागर...

Wed, 08 Apr 2020 05:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti
जागेश्वर महादेव बालाजी मंदिर में हनुमान जी का अभिषेक करते सेवायत पंडित दीपक शास्त्री। - फोटो : MATHURA
मथुरा। हनुमान जयंती पर बुधवार को शहर के हनुमान मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। मंदिरों में हनुमानजी के श्रीविग्रह का अभिषेक और फूलबंगला सजाया गया।
विज्ञापन

भरतपुर गेट स्थित लालागंज के जागेश्वर महादेव बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया। मंदिर के सेवायत आचार्य दीपक शास्त्री द्वारा सुबह श्री बालाजी महाराज का पंचामृत अभिषेक किया। इसके बाद हवन और ब्रह्मभोज हुआ। शाम को बालाजी महाराज का विशेष शृंगार दर्शन हुए और हनुमान चालीसा पाठ हुआ। लॉकडाउन के कारण मंदिर में अंदर की कार्यक्रम हुए, जबकि बाहरी भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने के कारण अभिषेक के दर्शन फेसबुक और यूट्यूब सहित सोशल साइटों पर लाइव कराए गए।
विज्ञापन

घाटीवाले बाबा हनुमान मंदिर पर सुबह मंदिर के पुजारियों द्वारा दूध, दही, बूरा, घी, शहद, केसर व गुलाब जल से अभिषेक हुआ। शीतलाघाटी स्थित बाल हनुमान मंदिर पर सुबह पंचामृत से अभिषेक किया। इधर, यमुना किनारे बंगालीघाट दक्षिण मुखी हनुमान, असकुंडा स्थित राम बाबा हनुमान, सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर, ढाल तलवार हनुमान, बिरला मंदिर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान, डीग गेट स्थित हनुमान मंदिर, गोपालपुरा स्थित हनुमान मंदिर, क्वालिटी तिराहा स्थित हनुमान मंदिर, जंक्शन रोड स्थित सीताराम हनुमान मंदिरों में भी अंदर ही धार्मिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed