{"_id":"571a77474f1c1b4b048b5573","slug":"hanuman-jayanti-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"...को नहीं जानत है जग में कपि संकटमोचन नाम तिहारौ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...को नहीं जानत है जग में कपि संकटमोचन नाम तिहारौ
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
मथुरा में हनुमान जयंती आयोजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘देवन आनि करी विनती तब छांड़ दियौ रवि कष्ट निवारौ, को नहीं जानत है जग में कपि संकटमोचन नाम तिहारौ’। शुक्रवार को नगर में हनुमान जयंती की धूम रही। शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर रात भव्य फूलबंगला दर्शनों तक चला।
गूजर घाटी स्थित हनुमान मंदिर पर सुबह मंगला आरती के बाद साढ़े सात बजे पंचामृत से अभिषेक किया गया। शाम को भव्य फूलबंगला सजाया। इस अवसर पर भजन संध्या में हनुमानजी के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
श्रीरामलीला सभा के तत्वावधान चित्रकूट मसानी पर भव्य फूल बंगला सजाया गया। डीगगेट स्थित स्टेट मंदिर हनुमानजी पर सुबह हवन किया गया, शाम को भव्य छप्पन भोग और फूल बंगला सजाया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
भूतेश्वर स्थित सुदामा कुटी की हनुमान बगीची पर हनुमानजी का विशेष शृंगार किया गया। शाम को फूलबंगला सजाया। महोली रोड बजरंग चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। शाम को भव्य फूलबंगला दर्शन से सभी का मन प्रसन्न हो गया। इसके अलावा क्वालिटी तिराहा, यमुना किनारे के घाट स्थित हनुमान मंदिर पर धार्मिक आयोजन किए गए।