फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhil Bharat Hindu Mahasabha will be read Hanuman Chalisa at Shri Krishna Janmabhoomi Mathura

Mathura: अखिल भारत हिंदू महासभा का एलान- छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पढ़ेंगे हनुमान चालीसा

Wed, 09 Nov 2022 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2022 08:12 PM IST
सार

राज्यश्री चौधरी ने कि हमने जन्मस्थान पाने के लिए अदालत में केस दायर किया हुआ है। वह लड़ाई हम न्यायालय से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हनुमान चालीसा पढ़ना हमारा मौलिक अधिकार है।

विज्ञापन
Akhil Bharat Hindu Mahasabha will be read Hanuman Chalisa at Shri Krishna Janmabhoomi Mathura
अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की परपोती राज्यश्री चौधरी ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर हनुमान चालीसा पढ़ने का एलान किया है। राज्यश्री चौधरी ने मथुरा में बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि जिस काम में बाधा आती है, उसे पवनपुत्र हनुमान पूरा करते हैं। उन्होंने महाभारत के समय भी अर्जुन के रथ पर विराजकर जीत दिलाई। हम भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान पाने के लिए छह दिसंबर को हनुमान जी का आह्वान करेंगे। जहां पर श्रीकृष्ण का जन्मस्थान है, वहां पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके लिए मथुरा चलो अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान का पुनरोद्धार करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। राज्यश्री चौधरी ने कहा कि पिछले साल छह दिसंबर को जब उन्होंने ईदगाह में लड्डू गोपाल जी के जलाभिषेक की घोषणा की थी तो उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया था। अबकी बार हम बदली हुई रणनीति से काम करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमने जन्मस्थान पाने के लिए अदालत में केस दायर किया हुआ है। वह लड़ाई हम न्यायालय से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हनुमान चालीसा पढ़ना हमारा मौलिक अधिकार है। यदि हमें इस बार रोका गया तो इसका जवाब हम लोकसभा चुनाव में देंगे। विपरीत परिस्थिति में संगठन की जिला कार्यकारिणी इस पर निर्णय लेगी। छह दिसंबर पर हनुमान चालीस पाठ के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से संगठन के कार्यकर्ता आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed