{"_id":"624357e6bc99400ea64efa8c","slug":"hands-go-ahead-to-help-the-fire-victims-in-khairat-mathura-news-mtr515264966","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरट में अग्निपीड़ितों की मदद को आगे बढ़े हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरट में अग्निपीड़ितों की मदद को आगे बढ़े हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह। खैरट में अग्नि के तांडव का शिकार बने घुमंतू जाति के लोगों की मदद के लिए मंगलवार को कुछ समाजसेवी और संस्थाएं आगे आईं। सीओ रिफाइनरी ने गांव का दौरा किया और पीड़ितों को सांत्वना की। भाजपा की जिलाध्यक्ष ने भी पीड़ितों का दर्द सुना।
सोमवार को शाहपुर पंचायत के मजरा खैरट में पहले से ही रह रहे कुछ घुमंतू 35 लोगों के घरों में आग लग गई। लगभग बीस झोंपड़ियां जल गईं थी। उनके कपड़े, बकरियां और खाने का अनाज आदि जल कर राख हो गया था। घटना के दूसरे दिन गरीब मजदूर घुमंतू लोगों की मदद के लिए तमाम समाजसेवी आगे आए। कस्बे के कई लोगों ने पीड़ितों के बीच पहुंच कर वस्त्र और खाने पीने का सामान प्रदान किया।
अक्षय पात्र संस्था ने आग के शिकार लोगों को भोजन पहुंचाया। सीओ रिफाइनरी धर्मेंद्र चौहान भी मौके पर पहुंचे। भाजपा की जिलाध्यक्ष मधु शर्मा भी पीड़ितों के बीच पहुंची और उनको हर संभव मदद का भरोसा दिया। फरह से समाजसेवी मनोज मित्तल, प्रतीक दीक्षित, शिंकी गर्ग, संजय प्रजापति ने कपड़े व सामग्री वितरित की। सत्यवीर ने कहा कि साब! सब उजड़ गया, उनके अरमान भी।
विज्ञापन
कहते-कहते फफक पड़ा। महिला इंद्रावती ने बताया कि उन्होंने खुले आसमान के नीचे अधूरे वस्त्रों में ही रात गुजारी है। आग उनके कपड़े, चारपाई सब कुछ निगल गई। शाम को मौके पर बीडीओ, सचिव गोपाल चौधरी अपनी टीम के साथ पहुंचे। ग्रामीणों को आश्वासन दिया जल्दी प्रशासन द्वारा मदद कराई जाएगी।