फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   handicapped commit suicide

दिव्यांग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 16 Mar 2017 07:53 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 16 Mar 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
handicapped commit suicide
सुसाइड - फोटो : demo pic
शहर की गली गुजराना में गुरुवार की सुबह दिव्यांग को पंखे से लटका देखकर परिवारीजन दंग रह गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पंखे से उतरवाया। परिवारीजनों को सुइसाइड नोट मिला, जिस पर दुखी होकर आत्महत्या करना और परिवार को परेशान न करना लिखा था। परिवारीजनों ने सुइसाइड नोट पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली की गली गुजराना निवासी कृष्णगोपाल अग्रवाल पुत्र गोविंदशरण अग्रवाल गुरुवार की सुबह अपने कमरे से नहीं निकले थे तो उनके साथ रह रहे भाइयों को शक हुआ। सुबह 11:30 बजे कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर गए तो देखकर सभी दंग रह गए। गले में गमछे के फंदे से शव पंखे पर लटका था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पंखे से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन


भाई श्यामसुंदर के अनुसार आत्महत्या से पहले उनके भाई ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था। इस पर दुखी होकर आत्महत्या करना और पीछे उनके परिवार को परेशान न किया जाना लिखा हुआ था। भाई की माने तो उनका भाई गिलट कारोबारी के यहां नौकरी करता था। जन्म के बाद ही सीधा पैर पोलिया के चलते कमजोर हो गया। कोतवाली प्रभारी सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि दिव्यांग ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed