फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Half-yearly examinations started in council schools

Mathura: परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुईं अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, इन विषयों के हुए पेपर

Tue, 24 Dec 2024 12:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Dec 2024 12:56 PM IST
सार

मथुरा के परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन कक्षा छह, सात व आठ का पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि, गृह शिल्प विषयों का पेपर हुआ।
 

विज्ञापन
Half-yearly examinations started in council schools
प्राथमिक विद्यालय गौसना में मौखिक परीक्षा लेती हुईं शिक्षिका

विस्तार

मथुरा के परिषदीय स्कूलों में सोमवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। जिले में संचालित 1536 परिषदीय स्कूल और 10 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पहले दिन कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने समस्त विषयों की मौखिक परीक्षा दी। कक्षा छह, सात व आठ का पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि, गृह शिल्प विषयों का पेपर हुआ।
विज्ञापन


दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा व स्काउटिंग का पेपर हुआ। परीक्षा के दौरान स्कूलों में छात्र संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही, लेकिन शतप्रतिशत उपस्थिति फिर भी नहीं रही। बीएसए सुनील दत्त ने परीक्षा में शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पहले दिन की परीक्षा को संपन्न कराने के लिए प्रधानाध्यापकों ने शिक्षकों के साथ निगरानी की। 28 दिसंबर तक परीक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन


स्कूल में शिक्षक ही तैयार करेंगे प्रश्नपत्र
अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए शासन की ओर से जारी होने वाला बजट इस बार नहीं मिला। ऐसे में प्रश्नपत्र प्रिंट नहीं हो सके। बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को अपने स्तर से ही स्कूल में प्रश्नपत्र तैयार कर बच्चों की परीक्षा लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed