फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Haldwani violence: High alert in the district, police conducted riot control exercise

हल्द्वानी हिंसा : जिले में हाई अलर्ट, पुलिस ने किया बलवा नियंत्रण अभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Haldwani violence: High alert in the district, police conducted riot control exercise
मथुरा। हल्द्वानी हिंसा को लेकर जिले में हाई अलर्ट है। पुलिस ने शुक्रवार को साप्ताहिक परेड सलामी के दौरान बलवा नियंत्रण का एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय की निगरानी में अभ्यास किया। इधर, दोपहर में जुमे की नमाज पुलिस की निगरानी में हुई। संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने गश्त की। जुमे की नमाज होने के बाद लोगों को उनके घरों को रवाना किया गया। जामा मस्जिद से कोई तकरीर नहीं हुई।
विज्ञापन


एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार, एएसपी आईपीएस कुंवर आकाश सिंह, शहर कोतवाली इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने जामा मस्जिद व शहर के संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। जामा मस्जिद पर पुलिस ने नमाज खत्म होने तक डेरा डाले रखा। इधर, गोविंद नगर पुलिस की टीम श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटी शाही ईदगाह मस्जिद पर तैनात रही। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार शाही मस्जिद ईदगाह पर पुलिस अमले के साथ सुरक्षा व शांति व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि नमाज शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। कहीं किसी प्रकार का कोई विरोध या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलवा नियंत्रण अभ्यास में हथियार भी परखे
पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में हुए बलवा नियंत्रण अभ्यास के दौरान भीड़ को काबू करने में इस्तेमाल किए जाने वाले विशेष हथियारों को भी परखा गया। उनको चलाकर देखा गया। एसएसपी ने सभी पुलिस जवानों को निर्देश दिए कि वह किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहें। निरंतर अभ्यास भी करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed