फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hakimpur villagers got solace in elections

Mathura News: हकीमपुर के ग्रामीणों को चुनावों में मिले दिलासे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Hakimpur villagers got solace in elections
मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के हकीमपुर गांव का जल संकट मुद्दा चुनावी वादों में हवा-हवाई हो गया है। प्रत्येक चुनाव में राजनेताओं ने ग्रामीणों को सिर्फ दिलासे दिए। न टंकी लगवाई न ही पेयजल आपूर्ति का पर्याप्त इंतजाम किया। गांव के लोग बिजली के खंभों के सहारे पानी की पाइप लाइन डालकर पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण रामेश्वर सिंह और प्रकाश सिंह का कहना है कि गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत बढ़ जाती है। वर्षों से गांव के लोग इसी हाल में जूझ रहे हैं। चुनावों के दौरान राजनेता सिर्फ दिलासा देते हैं। बड़े-बड़े वादे करेंगे और बड़ी योजना की घोषणा करेंगे। बढ़ाचढ़ा कर पानी मुहैया कराने या मुफ्त देने के वादों को प्रमुखता देंगे। फिर चुनाव जीतने के बाद गांव की रास्ता ही भूल जाते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि पानी के मामले में कौन जिम्मेदार है? इसे दूर करने में राजनेता और प्रशासन कैसे लापरवाही बरत रहे हैं। वहीं रतनलाल और मोहन ने कहा है कि उन्होंने जल संकट के समाधान के लिए कई राजनेताओं से मांग की, लेकिन काई सुनवाई नहीं हुई। न ही गांव के प्रधान ध्यान दे रहे है।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन के तहत विधानसभा क्षेत्र में 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। बाकी गांवों में कार्य जारी है। इस माह के अंत में योजना के तहत हकीमपुर गांव में भी कार्य शुरू होगा। इसके बाद ग्रामीणों को जल संकट से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ठाकुर मेघश्याम सिंह, विधायक गोवर्धन विधानसभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed