फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   haeeve par trak mein takaraee kaar, chaalak kee maut

UP: ट्रक में पीछे से घुसी वैगनआर कार...ऐसी हुई हालत, देखकर रह जाएंगे हैरान; चालक की मौके पर ही मौत

Mon, 03 Feb 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Feb 2025 11:38 PM IST
सार

वैगनआर कार छाता के पास पीछे से ट्रक में टकरा गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
haeeve par trak mein takaraee kaar, chaalak kee maut
मथुरा। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : mathura

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर छाता क्षेत्र की दौताना चौकी के पास रविवार को चलते ट्रक में पीछे से वैगनआर कार टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद दिल्ली जाने वाली लेन पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार को किनारे कराकर यातायात सुचारू कराया। इस कारण करीब 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि पलवल (हरियाणा) के एकता नगर निवासी वैगनआर कार चालक पीयूष मथुरा से पलवल की ओर जा रहे थे। कार ट्रक में टकराने से चालक की मौत हो गई। चालक के भाई सागर को किसी भी प्रकार की चोट नहीं लगी। सागर ने बताया कि वह दोनों भाई अपने किसी निजी कार्य से मथुरा गए थे। कार्य करके पलवल लौट रहे थे। पुलिस ओर हाईवे के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से बाद हाईवे पर लगे जाम को हटवाया।
विज्ञापन


कार की टक्कर से तीन बार पलटा टेंपो, चालक घायल
छाता में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित गिर्राज ढाबे के सामने रविवार को मथुरा से छाता की तरफ आ रहे टेंपो में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि कार ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो हाईवे पर तीन पलटा। हादसे में टेंपो चालक थाना हाईवे के शिव नगर कॉलोनी निवासी मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। कार के एयरबैग खुल जाने के कारण सवार व्यक्तियों को कोई चोट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed