फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Guru Purnima today, doors of Gurus were decorated, disciples came to seek blessings

Mathura News: गुरु पूर्णिमा आज, सज गए गुरुओं के द्वार, शिष्य आशीर्वाद लेने आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Guru Purnima today, doors of Gurus were decorated, disciples came to seek blessings
मथुरा। विश्व गुरु श्रीकृष्ण भगवान की नगरी गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व को सज गई है। रविवार को गुरु पूर्णिमा है। संत, महात्माओं की इस भूमि पर शनिवार को ही देश-विदेश से शिष्य अपने गुरुओं के पूजन और आशीर्वाद पाने के लिए आ गए। गुरुओं के भी द्वार सज चुके हैं। व्यापक स्तर पर शिष्यों की भीड़ को देखते हुए आश्रमों में व्यवस्थाएं की गईं हैं।
विज्ञापन

रमणरेती स्थित गुरु कार्ष्णि शरणानंद आश्रम में सहित ब्रज भूमि के तीर्थ मथुरा, वृंदावन, गोकुल, बलदेव, गोवर्धन, राधाकुंड, नंदगांव और बरसाना में अनेक आश्रम हैं। यहां गुरुओं के दर्शन के लिए भक्तों की मौजूदगी निरंतर बनी रहती है। खासकर गुरु पूर्णिमा का दिन आश्रमों के लिए खास रहता है। अधिकांश शिष्य इस दिन अपने गुरु के पूजन के लिए आश्रमों में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

भक्तों के लिए आश्रमों में विशेष प्रबंध किए गए हैं। इनके ठहरने से लेकर प्रसादी तक की व्यवस्थाएं की जा रही है। आश्रमों को सजाया और संवारा गया है। गुरु पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से श्रद्धालु अपने गुरुओं के आश्रम पहुंचे हैं। इधर, नगर निगम प्रशासन भी गुरु पूर्णिमा के मद्देनजर सफाई में जुटा है। वृंदावन में आश्रमों की संख्या सर्वाधिक देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में सफाई के साथ चूना शनिवार को डाला गया। पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



राधाकुंड में आज गुरु शिष्य की परंपरा का होगा निर्वहन
गुरु और शिष्य की प्राचीन परंपरा का रविवार को राधाकुंड में हर वर्ष की भांति इस बार भी निर्वहन किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग दीक्षा लेकर गुरु-शिष्य के बंधन में बंधेंगे। इसके लिए गिरिराज जी की नगरी में 200 से अधिक गुरु गद्दियां सज चुकीं हैं। गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं के पूजन, आश्रमों में भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed