फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   GRP personnel returned 40 thousand rupees to the passenger

Mathura News: जीआरपी कर्मियों ने लौटाए यात्री के 40 हजार रुपए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
GRP personnel returned 40 thousand rupees to the passenger
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मथुरा। जंक्शन पर तैनात दो जीआरपी कर्मियों ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। यात्री के खोए हुए 40 हजार रुपये खोज कर वापस लौटा दिए। रुपये वापस मिलते ही यात्री की आंखों में आंसू आ गए। जीआरपी थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि झारखंड के बैधनाथ गांव निवासी भगवान लाला पुत्र जमुना लाल बुकिंग विंडो पर अपनी टिकट कर रहे थे। इसी दौरान उनकी जेब में रखे 40 हजार रुपए बुकिंग विंडो के आसपास गिर गए। परेशान हालत में भगवान लाला जीआरपी थाने पहुंचे और रुपये गिरने की जानकारी दी। जीआरपी टीम के हेड कांस्टेबल ताहिर इस्लाम और सुधीर कुमार को मौके पर भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोनों हेड कांस्टेबल ने यात्री के खोए हुए रुपये खोज निकाले। रुपए परेशान यात्री को वापस कर दिए। रुपये वापस मिलते ही परेशान यात्री का चेहरा खुशी से खिल उठा। उसकी आंखों में आंसू आ गए।रकम वापस मिलने के बाद उसने जीआरपी टीम को थैंक यू कहा और रुपए लेकर अपने घर वापस चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed