Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   GRP arrested two attackers.

Mathura News: जीआरपी ने दो हमलावरों को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
GRP arrested two attackers.
मथुरा। सचखंड एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को सीट को लेकर हुए विवाद में यात्री पर तलवार से हमला कर घायल करने वाले दोनों आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी के क्षेत्राधिकारी राजेश दीक्षित ने बताया कि मथुरा के थाना यमुनापार, अयोध्या नगर निवासी गोविंद शर्मा अपनी पत्नी अंजना शर्मा को ग्वालियर में दवा लेने जाने के लिए सचखंड एक्सप्रेस में बैठाने आए थे। ट्रेन में पहले से बैठे कुछ यात्रियों से उन्होंने पत्नी के बैठने के लिए थोड़ी जगह देने का अनुरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विरोध करने पर निहंग सरदारों ने तलवार से हमला कर दिया, जिससे गोविंद घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

जीआरपी ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़ में आए आरोपियों ने अपने नाम पंजाब के जिला मोगा निवासी गावं दुडकोटकलां निवासी लवदीप और जिला संकरूर के थाना जिरकपुर के गावं सन्या निवासी फतेहवीर सिंह बताए। इनसे तलवार से बरामद की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed