फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Grand Welcome for National President Sandeep Bansal in Vrindavan

Mathura News: व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Grand Welcome for National President Sandeep Bansal in Vrindavan
व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के साथ स्थानीय पदाधिकारी। 
वृंदावन। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के वृंदावन आगमन पर व्यापारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंल ने व्यापारियों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में अहम बताते हुए कहा कि जिस प्रकार सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करता है, उसी प्रकार व्यापारी आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने व्यापारियों के सामने आ रहीं समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। आश्वासन दिया कि संगठन इन मुद्दों के समाधान के लिए प्रयासरत है और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष पवन ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। व्यापारियों ने यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, पार्किंग की कमी और प्रशासनिक अनदेखी को विस्तार से उनके सामने रखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि वे लखनऊ में अधिकारियों को अवगत कराएंगे, जिससे समस्याओं का जल्द समाधान हो सके। कार्यक्रम में द ट्रेडर्स एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, शुभम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed