फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Governor in vrindavan

जीवन का सबसे बड़ा लाभ मानव सेवा: राम नाईक

Sun, 25 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 25 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Governor in vrindavan
राज्यपाल
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नवेदिता नर्सिंग हॉस्टल के नवीन भवन का लोकार्पण शुक्रवार को राज्यपाल राम नाईक ने शिला पट्टिका का अनावरण कर और फीता काटकर किया। इसके बाद भवन में भगवान राधाकृष्ण, रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा और स्वामी विवेकानंद के चित्रपट पर पुष्पार्चन करने के साथ आरती भी की।
विज्ञापन


इसके बाद स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने कहा कि जीवन का सबसे बड़ा लाभ मानव सेवा में है। सेवा ही मानव धर्म है और रोगी सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी सेवा है।
विज्ञापन


वृंदावन सेवाश्रम के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। स्वामी कालीकृष्णानंद महाराज ने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। स्वामी मोक्षवृत्तानंद महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभकामना संदेश को पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा ट्रस्ट मुंबई के चैतन्य कुमार, रेल विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन सतीश अग्निहोत्री, बेलूर मठ के स्वामी सुवीरानंद महाराज भी मौजूद रहे। आभार स्वामी दयामूर्त्यानंद महाराज ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप माथुर, डीएम नितिन बंसल, एसएसपी बबलू कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव, एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, स्वामी महेशानंद सरस्वामी, डा. विनोद बनर्जी, शक्ति महाराज, पद्मनाभ गोस्वामी आदि मौजूद रहे। इस दौरान गोवर्धन के संत महामंडलेश्वर सांवरिया बाबा ने तीन लोगों पर चौथ वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। 

समय से 25 मिनट पूर्व पहुंचे राज्यपाल
समारोह में राज्यपाल राम नाईक तय समय से लगभग 25 मिनट पूर्व सुबह 9:20 बजे ही नगर पहुंच गए। इससे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उनका काफिला जब रामकृष्ण सेवाश्रम पहुंचा तब तक तैयारियां पूरी नहीं हो सकीं थीं। राज्यपाल को लगभग 30 मिनट सेवाश्रम में बनाए गए सेफ हाउस में बैठाया गया। इसके बाद कारपेट बिछाए गए। राज्यपाल के आगमन के समय कुछ देर ट्रैफिक रोक देने के कारण मथुरा-वृंदावन रोड पर जाम लग गया।


मंच पर स्थान न मिलने से विधायक नाराज
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल के नवेदिता नर्सिंग हॉस्टल के नवीन भवन का उद्घाटन समारोह में मंच पर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप माथुर को स्थान नहीं दिया गया। इस पर विधायक ने सेवाश्रम के प्रतिनिधियों से नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed