फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government promises to settle the affected families in Vrindavan itself, residential flats will be built

बांकेबिहारी कॉरिडोर: दुकान के बदले दुकान, घर के बदले फ्लैट...वृंदावनवासियों का नहीं होगा अहित, सरकार का प्लान

Mon, 09 Jun 2025 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो तुषार चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन
तुषार चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Jun 2025 09:58 AM IST
सार

प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर परियोजना से जिन लोगों की दुकानें और आवास चले जाएंगे, उनका अहित नहीं होने दिया जाएगा। दुकान के बदले दुकान और घर के बदले फ्लैट दिए जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Government promises to settle the affected families in Vrindavan itself, residential flats will be built
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के आसपास बने मकान। - फोटो : mathura

विस्तार

प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर परियोजना के विरोध के बीच सरकार प्रभावित परिवारों को वृंदावन में ही बसाने का दावा कर रही है। इन परिवारों के लिए आवासीय फ्लैट दिए जाएंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सूरत में वृंदावनवासियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

 

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यह स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है कि इस परियोजना के कारण किसी भी स्थानीय नागरिक को असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए एक और जहां सर्वे शुरू किया गया है तो लोगों से संवाद का दौर भी लगातार जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशासन विस्थापन के लिए जगहों की तलाश में जुटा है। हालांकि अभी दो जगहों को चिन्हित भी कर लिया गया है। पहला स्थान बांकेबिहारी मंदिर से लगभग 1 से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जबकि दूसरा स्थान रुक्मिणी विहार आवासीय योजना के अंतर्गत चिन्हित किया गया है।

 
विज्ञापन

दोनों ही स्थानों की भौगोलिक व सामाजिक दृष्टि से गहन जांच की जा रही है। प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा, जिसके बाद वहां पर आवासीय फ्लैट बनाए जाएंगे। जो कि उनके लिए होंगे जिनके मकान कॉरिडोर बनने से उसकी जद में आएंगे। इन फ्लैटों को अच्छे मटेरियल से तैयार कराया जाएगा। वहीं यह फ्लैट नो प्रॉफिट नो लॉस पर दिए जाएंगे, चूंकि सरकार मुआवजा राशि दे रही है। इसलिए फ्लैट लेने वालों को मुआवजा राशि में से फ्लैट की कीमत देनी होगी।

 

वहीं कॉरिडोर के कारण प्रभावित होने वाले व्यापारियों के लिए भी सकारात्मक खबर है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दुकान के बदले दुकान दी जाएगी। इसके लिए भी विस्तृत योजना बनाई गई है, ताकि किसी का व्यवसाय बाधित न हो। डीएम का कहना है कि वृंदावनवासियों को वृंदावन में ही बसाया जाएगा। उन लोगों की परेशानी दूर की जाएगी। वृंदावनवासियों को वृंदावन में ही सम्मानजनक ढंग से पुनर्वासित किया जाएगा। यह उत्तर प्रदेश सरकार का वादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed