{"_id":"ce2fb6f68475193d0c82bc4713930335","slug":"government-highschool-for-village-pentha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंठा को सरकारी हाईस्कूल की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंठा को सरकारी हाईस्कूल की सौगात
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 28 Jan 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो दिवसीय समीक्षा भ्रमण के लिए आए प्रमुख सचिव आबकारी, सहकारिता किशन सिंह अटोरिया ने लोहिया गांव पैठा में रात्रि प्रवास के दौरान चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार भी मौजूद थे। गांव के जूनियर स्कूल में ग्रामीणों की खुली बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ग्रामीणों बिजली, ड्रेन बंद होने, गांव में 10वीं तक स्कूल आदि मांग रखीं। प्रमुख सचिव ने सभी समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। डीएम ने गांव में 10 वीं तक सरकारी स्कूल खोलने की घोषणा की। इसके अलावा इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत चार पक्के आवास बीपीएल कार्ड धारकों को देने के निर्देश दिए।
आवंटित कृषि पट्टों पर कब्जे की शिकायत पर प्रमुख सचिव अटोरिया ने तत्काल कब्जा हटवाने को कहा। किसान नत्थीलाल, श्यामसुन्दर आदि ने ओलावृष्टि के मुआवजे के चेक न मिलने की शिकायत की और बड़े किसानों को भी राहत राशि में समायोजित करने की मांग की। श्यामसखा शर्मा ने प्रमुख सचिव से गांव पैंठा को गोद लेने की अपील की।
विज्ञापन
बैठक के दौरान प्रमुख सचिव ने गोवर्धन तहसील बनने यहां बाईपास निर्माण को क्षेत्र के विकास में दूरगामी कदम बताया।
बैठक के बाद जूनियर स्कूल प्रांगण में ही प्रधानाचार्य कार्यालय में प्रमुख सचिव अटोरिया ने रात्रि प्रवास किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई। रात्रि प्रवास में जिलाधिकारी राजेश कुमार, एडीएम अजय कुमार अवस्थी, एसडीएम राजेश कुमार, प्रधान पति बृजमोहन जोशी, तहसील और राजस्वकर्मी डटे रहे।