{"_id":"57e6ca3c4f1c1b8341a82792","slug":"governer-speak-about-kairana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना पर आयोग की रिपोर्ट पर अमल करना सरकार का दायित्व: राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना पर आयोग की रिपोर्ट पर अमल करना सरकार का दायित्व: राज्यपाल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि कैराना में हिंदुओं के पलायन के बारे में मानवाधिकार आयोग का जो निर्णय आया है, उसके अनुरूप कार्य करना प्रदेश सरकार का दायित्व है। उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश सरकार रिपोर्ट का अध्ययन कर इस दिशा में उचित कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कामकाज के बारे में अच्छा या खराब बोलना मेरे पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। साढ़े चार वर्षों में जिस प्रकार का कार्य सरकार ने किया उसका आकलन विधानसभा चुनावों में जनता करेगी।
शनिवार को एक कार्यक्रम में वृंदावन आए राज्यपाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार के कामकाज के बारे में अच्छा या खराब बोलना मेरे पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है, बल्कि कुछ बोलना राजनीतिक मुद्दा होगा और राजनीतिक मुद्दों से परे रहना मेरा दायित्व भी है।
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले के बाद सीमा पर बढ़ रही सरगर्मी पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जो किया वह निंदनीय है। जनता भी इसकी घोर निंदा कर रही है। देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और सेना प्रमुख की आपस में कई दौर की बैठकों के बाद जो निर्णय लिया जाएगा वह देश हित में होगा।